फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोगवारों ने आग पर चलकर बर्छियों से खूनी मातम किया

सोगवारों ने आग पर चलकर बर्छियों से खूनी मातम किया

Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सोगवारों ने आग पर चलकर बर्छियों से खूनी मातम किया
करबला में ताजिए दफनाए गए
विज्ञापन

खतौली। मोहर्रम की दसवीं तारीख को शिया सोगवारों ने नगर में मातमी जुलूस निकाला। जिसमें अलम, जुलजुनाह व ताजिया बरामद हुआ। शिया सोगवारों ने इमाम हुसैन की याद में दहकते अंगारों पर चलकर खूनी मातम किया। करबला पहुंच कर ताजियों को दफनाया गया।

गांव शेखपुरा स्थित इमाम बारगाह हवा महल से अब्बास जैदी, समद जैदी के नेतृत्व में ताजिये के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस को खिताब फरमाते हुए मौलाना गौहर हैदर जैदी ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत को जिंदा रखने के लिए करबला में अपने कुनबे के साथ कुरबानी दी। इसके बाद शिया सोगवारों ने इमाम हुसैन की याद में दहकते अंगारों पर चलकर बर्छियों से खूनी मातम किया। जुलूस रेलवे रोड, जानसठ रोड, जीटी रोड, बिद्दीबाड़ा, बड़ा बाजार, ढाकन चौक, सैनी नगर होते हुए शेखपुरा स्थित करबला पहुंच कर समाप्त हुआ। करबला में ताजियों को दफनाया गया। जुलूस में अंजुमन खुमैनी खतौली तथा अंजुमन जाफरया गढ़ी मुझेड़ा के सोगवार शामिल रहे। मरसिया ख्वानी मीसम रजा, हसन इमाम, हैदर रजा ने की। जुलूस में शादाब हसन, दानिश जाफरी, हसन आबिद, आदिल, रजा मेहंदी, रजी हैदर जैदी, मेहजर अली, जमला अब्बास, कमाल अब्बास, शालू जैदी, दानिश जैदी, फूलमियां जैदी, शहजाद जैदी, नुसरत जैदी ने मातमपुर्सी कर करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed