{"_id":"5b89913542c792465274bc9a","slug":"41535742261-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने थाने के मंदिर में शादी रचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने थाने के मंदिर में शादी रचाई
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। प्रेमी युगल ने थाने के मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। मौके पर प्रेमी युगल के माता पिता तथा अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। जिन्होंने दोनों को अपना आर्शीवाद दिया। हालांकि पुलिस ने अपने को इस शादी से दूर ही रखा। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल के परिजनों में सहमति से ही शादी हुई है।
क्षेत्र के गांव जड़ौदा की रहने वाली युवती निशा पुत्री मनोज कश्यप का अपने सजातीय प्रेमी गांव जीवना निवासी अनुज पुत्र कृष्णपाल के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को निशा अपने घर से प्रेमी के पास पहुंच गई । युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवा लिया गया। उनके साथ बिरादरी के दोनों गांव के अन्य लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में सहमति बनी कि दोनों की शादी कर दी जाए। शुक्रवार शाम थाना परिसर के मंदिर में दोनों ने दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजनों में शादी कराने की सहमति बन गई। इसलिए परिजनों की मौजूदगी में थाने के मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी कर ली। दोनों के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार भी कर दिया था।