{"_id":"5b58cc224f1c1b50748b722d","slug":"41532546082-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में समाई व्यापारी नेता की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में समाई व्यापारी नेता की कार
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थित गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी नेता की तेज रफ्तार कार बुधवार दोपहर गंगनहर पटरी मार्ग पर अचानक बेकाबू होकर गंगनहर में जा समाई। लोगों ने व्यापारी नेता और चालक को तो किसी तरह कार से निकाल लिया, लेकिन कार पानी में समा गई।
नई मंडी क्षेत्र के पटेलनगर निवासी मनमोहन मूंदड़ा नवीन मंडी स्थित गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी नेता हैं। बुधवार को वे अपने बेटे से मिलने के लिए कार में चालक के साथ नोएडा जा रहे थे। गंगनहर पटरी मार्ग पर उनकी कार जब खतौली व सरधना के बीच पहुंची, अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पटरी तोड़कर गंगनहर में जा गिरी। कार के गंगनहर में गिरते देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारी नेता मनमोहन मूंदडा व उनके चालक को पानी में डूब रही कार से बाहर निकाल लिया। हालांकि उनकी कार को जब तक निकाले जाने के प्रयास होते, वह गंगनहर के गहरे पानी में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही एक तरफ जहां व्यापारी के परिजनों में अफरातफरी मच गई। वहीं शहर के व्यापारी भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस ने भी व्यापारी नेता व उनके कार चालक के साथ ही राहगीरों से भी बात कर मामले की जानकारी ली। बाद में कार को निकलवाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई, लेकिन देर शाम तक कार को गंगनहर से नहीं निकाला जा सका था।