{"_id":"5b577ae04f1c1b4b748b6d2b","slug":"41532459744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नि की मौत पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पत्नि की मौत पति घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
बुढ़ाना। शामली जनपद के गांव कुरमाली निवासी जाउल अपनी पत्नी साबिरा (45) के साथ बाइक से अपने गांव से बुढ़ाना आ रहा था। मंगलवार को शाम करीब 6 बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव लोई नहर के पास सड़क पार करते समय वे कार की चपेट में आ गए। कार की टक्कर से दोनो पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिला साबिरा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो पति- पत्नी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घटना की सूचना हलका इंचार्ज ब्रजपाल यादव ने घायलों के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला साबिरा को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने साबिरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।