{"_id":"5b4cf6f44f1c1b6f548b4f0e","slug":"41531770612-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से बाइक, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से बाइक, नकदी लूटी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति से बाइक और नकदी लूटी
भौराकलां। क्षेत्र में बदमाशों ने राहगीरों से जमकर लूटपाट कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने एक दंपति से बाइक और नगदी लूट ली। इसी दौरान पहुंचे एक किसान को भी बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए लूटपाट की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैैै।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र गांव बवाना निवासी परमेश सोमवार देर शाम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव हडौली सदरूदीन नगर मार्ग से होकर बुढ़ाना की ओर जा रहा था। मार्ग में खड़े तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आतंकित कर मोटरसाइकिल रुकवाई तथा परमेश से 12000 नकद, मोटरसाइकिल तथा महिला से सोने की चेन लूट ली। इस बीच वहां से गुजर रहे हडौली निवासी किसान हरेंद्र से भी बदमाशों ने 4000 लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परमेश और हरेंद्र ने गांव हडौली पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने थाना भौराकलां पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की गई, परंतु सफलता नहीं मिली।