{"_id":"5b4507bf4f1c1bbd248b592b","slug":"41531250623-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में कसेरवा ने सावटू का हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में कसेरवा ने सावटू का हराया
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। गांव सोरम में चौधरी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है। खेलों को टीम भावना से खेलना चाहिए। वर्तमान समय में हम खेलों के माध्यम से अपना कैरियर बना सकते हैं। उद्घाटन मैच गांव कसेरवा और सावटू के बीच हुआ। असमें कसेरवा ने 10 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में गांव सावटू की टीम मात्र 96 रन बना सकी। प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान अतहर अली, रालोद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इरशाद चौधरी, शाकिर अली, संजीव देशवाल, कासिम अली, फरमान, कमल, कल्लू पहलवान आदि मौजूद रहे ।
किशोर लापता, अनहोनी की आशंका
शाहपुर। मोहल्ला नूरबाफान निवासी इंतजार ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अबू बकर पांच जुलाई की शाम घर से खेलने के लिए गया था। मगर, देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
युवक की जेब से 74 हजार उड़ाए
शाहपुर। गांव सोरम निवासी मुजफ्फर अली कस्बे के मेन बाजार स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था। दुकान पर भीड़ होने के कारण जेबकतरे ने उसकी जेब से 74 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने शोर मचाया और जेबकतरे को तलाश किया, किंतु कोई सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने सोरम गेट पर संदिग्ध अवस्था में खड़े बुढाना निवासी सलीम पुत्र जमील को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।