{"_id":"5b45049b4f1c1ba64e8b503f","slug":"41531249819-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लासर्टक का प्रयोग रोकने को जनता को जागरुक करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लासर्टक का प्रयोग रोकने को जनता को जागरुक करें: डीएम
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से बनी हुई पॉलीथिन, कप एवं अन्य वस्तुएं पर्यावरण को प्रदूषित करती है। प्लास्टिक के प्रयोग पर रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में डीएम ने कहा कि प्लास्टिक के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। प्लास्टिक एवं इससे बनी वस्तुओं का प्रयोग मानव जीवन के लिए भी घातक है। जनता को जागरूक करनेे के लिए स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में गोष्ठी और छात्र-छात्राओं की रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने में सहयोग दें। प्रदेश सरकार पॉलीथीन पर शीघ्र ही प्रतिबंध लगाने जा रही है।
एसपीओ दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला
मुजफ्फरनगर। सीनियर अभियोजन अधिकारी दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला हो जाने पर उन्हें अभियोजन कार्यालय में विदाई दी गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के अलावा सभी अभियोजन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनके अलावा अभियोजन अधिकारी योगेश सागर का भी तबादला सहारनपुर हो गया। उन्हें भी विदाई दी गई।