{"_id":"5b4504934f1c1bba248b59de","slug":"41531249811-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेंगे 5.95 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेंगे 5.95 लाख पौधे
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा के कहा कि जिले में 514 हेक्टेयर भूमि में 5.95 लाख पौधे लगाये जाएंगे। अधिकांश भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। शेष भूमि चिह्नित की जा रही है। नदियों के आसपास घने जंगल विकसित करने को सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि का चिन्हीकरण कर जन अभियान चलाकर वृक्षारोपण कराया जाए।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित रखने का एक मात्र यहीं विकल्प है कि नदियों के किनारे घने जंगल विकसित किए जाए तथा छायादार वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्ष भी लगाए जाए। इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी से समन्वय करने के भी निर्देश दिए गए। डीएफओ से कहा कि पौधे रोपित करने के बाद उनके रख-रखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। न्याय पंचायत वार ऐसे स्वयं सहायता समूह चिह्नित किए जाए जो आस-पास के गांवों में 20 हजार पौधे लगा सके। उनकी नर्सरी बना सके और उनकी जिम्मेदारी ले सके। उन्होंने कहा कि गांवों के प्रवेश द्वारों एवं तालाबों के किनारे पौधरोपण किया जाए ताकि सुंदरता रहे एवं गांव को ऑक्सीजन भी मिलती रहे। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि स्कूलों में चारदीवारी के पास मेंहदी एवं सहजन के पेड़ लगाए जाए। सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ पीएस मिश्रा, डीएफओ, बीएसए, डीपीओ, डीएचओ आदि मौजूद रहे।