फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Sat, 16 Jun 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
खतौली/जानसठ। क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रोजेदारों ने नमाज के बाद मुल्क के अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

जानसठ तिराहा स्थित मरकजी मस्जिद में मुफ्ती उस्मान ने बताया कि गीबत और चुगली करना खुदा को नापसंद है। जो शख्स इस तरह की हरकतें करता है, वो सबसे बड़ा गुनाह अजीम में शामिल होता है। मुफ्ती ने बताया रमजान में जकात खैरात सदका निकालना हर मुस्लिम का फर्ज है। लोग अपने घर में रखी मालियत के हिसाब से जकात और खैरात निकाल कर गरीबों में या जरूरतमंदों में बाटें। मस्जिद अकबर खां में मुफ्ती उस्मान, मस्जिद कुरैशियान में मौलाना मुदस्सिर, मस्जिद तहसील में कारी दिलशाद ने नमाज अदा कराई। उधर, जानसठ नगर व क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज पुलिस सुरक्षा में पढ़ी गई। नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ की गई। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज कस्बे के तैयबा मदरसा, मदरसा तालीम ए कुरान, रंग महल, बेरियान मस्जिद, जामा मस्जिद तहसील में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मदरसा तालीम ए कुरान के मौलाना नजीर अहमद कासमी व रंग महल मस्जिद के मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराते हुए लोगों से कहा कि सभी को अपने देश से प्रेम होना चाहिए तथा विश्व में देश में आतंकवाद को सबसे बड़ा इंसान का दुश्मन बताया। अलविदा जुमा को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा, एसएसआई मनोज कुमार यादव कस्बे में लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed