{"_id":"5af1f2674f1c1b64098b8ed1","slug":"41525805671-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का निस्तारण न होने पर ईओ ने हडकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का निस्तारण न होने पर ईओ ने हडकाया
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अधिकारी की क्लास ली
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर ईओ विकास सैन ने नगरपालिका के कई अफसर और कर्मचारियों की क्लास ली। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया तो संबंधित अधिकारी व बाबू डीएम को स्वयं जवाब देना होगा।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने वाली शिकायतों के दबाव में नगर पालिका घिरती जा रही है। समय से शिकायतों का निस्तारण न होने के कारण काफी शिकायतें लंबित पड़ी है। इस संबंध में डीएम राजीव शर्मा नगर पालिका ईओ को कई बार फटकार लगा चुके हैं। डीएम ने ईओ से तत्काल प्रभाव से शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में ईओ ने संबंधित अधिकारी और बाबू को अपने कार्यालय में तलब किया। शिकायतों का निस्तारण न होने पर ईओ ने सभी को फटकार लगाई। ईओ ने चेतावनी दी है कि जो अफसर व बाबू समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं करेगा उसे डीएम के दरबार में पेश होना पडे़गा।