{"_id":"5ad7965a4f1c1b9d098b533f","slug":"41524078170-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी को मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली और महासचिव सुनीलदत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने शपथ दिलाई। कार्यकारिणी के सभी 23 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बुधवार को फैंथम हॉल के सभागार में शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में नई कार्यकारिणी के सभी 23 सदस्य मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, महासचिव सुनीलदत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद गर्ग, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक में सानुज मलिक, नीरज कुमार गौतम, उपाध्यक्ष आठ वर्ष से अधिक में ललित भारद्वाज, राधेश्याम त्यागी, सहसचिव के रूप में गौरव चौधरी, राहुल शर्मा, शोकेंद्र कुमार को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्य के रूप में ठाकुर सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमारी, ब्रजमोहन शर्मा, संतोष चौहान, सुरेंद्र सिंह, दीपक कुमार धीमान को एवं कनिष्ठ सदस्य पद पर छवि रानी तोमर, नाहिदा परवीन, अनुज कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा, फराज खान, कुलदीप सिंह को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नासिर अली जैदी, उदयवीर सिंह पोरिया सहित समस्त निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।