फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा

Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन

भोपा। गांव सीकरी में पूर्व प्रधान अख्तर अली के आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने बिना जांच पड़ताल के ही कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई कर दी है।

पंचायत में कार्यकर्ताओं ने लेखपाल द्वारा बाप-बेटे राजपाल व राजेंद्र के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराने का विरोध किया। पंचायत में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह में मुकदमा खत्म नहीं किया गया तो वे तहसील में एसडीएम का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। किसानों की गन्ने से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि अब गन्ना समिति द्वारा पर्ची सीधे किसानों तक पहुंचाई जाएगी। सर्वेंद्र राठी, योगेश, शिवा, पुष्पेंद्र प्रधान, विकास कुमार गन्ना समिति डायरेक्टर, हरेंद्र सिंह, सुक्रम, वीर सिंह, मांगेराम, सरदार अमीर सिंह, बलबिंद्र सिंह, धर्मेन्द्र, साधुराम, राम सिंह, प्रकाश, रमेश कुमार, जनेश्वर, आश मौहम्मद, अमरपाल सिंह, असरफ अली आदि मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में तहसीलदार जानसठ पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि रास्ते में अतिक्रमण का मामला है। लेखपाल से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है जो भी होगा कानूनी दायरे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed