फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वितविहीन शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

वितविहीन शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
वितविहीन शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

समान कार्य, समान वेतन की मांग करते हुए वित्त विहीन शिक्षकों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाएं जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन दिया। इसमें महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक आज भुखमरी के कगार पर हैं। सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देकर भी प्रदेश के 20 हजार माध्यमिक विद्यालयों के दो लाख वित्तविहीन शिक्षक नाम से और वेतन से शोषित हैं और मौलिक अधिकार से भी इनको वंचित रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू करते हुए वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देने की मांग की। मौके पर स्नेहलता मिश्रा, मासूम त्यागी, ऋषिपाल सिंह, तिरसपाल पुंडीर, देवेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, निर्वेश, ईश कुमार, अनुज मित्तल, सुमन लता, कौशर जहां, जयवती, विजय लक्ष्मी रविंद्र, प्रमोद देवी, पुष्पा देवी, अंजुम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed