{"_id":"5a6f6a574f1c1b81268b7170","slug":"41517251159-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गणेश देवा पर तालियां बटोरी
मोरना। मोरना के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डा. उदयवीर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए मशाल को खिलाड़ियों को देकर शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्र व छात्राओं ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमानी, पायल, शुभांगी, नंदिनी आदि ने गणेश देवा गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। वहीं, मोरनी डांस पर श्रेया, शैली, प्रियांशी, कनक, शगुन और वंदेमातरम पर इशिता, अंशिता, साक्षी, आकांक्षा, परिणिता आदि ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। चंदू की चाचा के गीत पर शगुन, प्रिया, नैना, हर्षित, शर्मिष्ठा आदि ने नृत्य किया। चक दे इंडिया के गीत पर पुरुषोत्तम, अभिषेक, शिवा आदि की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एस. कृष्णा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लाग जंप, वॉलीबाल, रिले दौड़, कुश्ती, बैडमिंटन आदि सहित विभिन्न प्रकार के इवेंट का आयोजन कराया जाएगा। मुख्य अतिथि ने युवा खिलाड़ी कन्हैया, वाशू सहरावत, यमन, सोमांश आदि को खेल मशाल देकर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में विराज तोमर, विवेक सिंह, रेखा शर्मा, रीता शर्मा, अनिरुद्ध, प्रवीण कुमार, विनोद, अजय गुप्ता, गुलेजेंहरा, अंजलि, शिल्पी आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।