फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चरथावल विधायक ने एएसआई को हड़काया

चरथावल विधायक ने एएसआई को हड़काया

Mon, 29 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चरथावल विधायक ने  एएसआई को हड़काया
चरथावल विधायक ने एएसआई को हड़काया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जिला अस्पताल के पास अहिल्याबाई चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चरथावल विधायक के एक समर्थक की बाइक पकडऩे पर हंगामा हो गया। यातायात पुलिस के एएसआई ने फोन पर विधायक से बात करने से इंकार किया। इस पर विधायक विजय कश्यप ने मौके पर पहुंचकर एएसआई की जमकर खबर ली। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और एसपी यातायात से भी शिकायत की है।

रविवार को चरथावल विधायक विजय कश्यप के कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम था। विधायक के समर्थक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आ रहे थे। दोपहर को जिला अस्पताल के पास अहित्याबाई चौक पर यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विधायक के एक समर्थक पुरकाजी निवासी विनय की बाइक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। जब समर्थक ने यातायात पुलिस के एएसआई को विधायक के बारे में बताते हुए बाइक छोडऩे को कहा, तो आरोप है कि एएसआई ने बाइक छोडऩे से मना कर दिया और कहा कि वे किसी विधायक को नहीं जानते। समर्थक ने फोन मिलाकर विधायक को इसकी जानकारी दी और एएसआई से फोन पर बात करने को कहा, मगर एएसआई ने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया। समर्थकों ने वहां हंगामा कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर गुस्साए विधायक विजय कश्यप अपने कार्यक्रम को छोड़कर कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने एएसआई की जमकर क्लास लेते हुए हड़काया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से भी एएसआई की शिकायत की। बाद में समर्थक बाइक लेकर कार्यक्रम में चले गए। उधर, यातायात पुलिस के एएसआई ने विधायक के समर्थकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस संबंध में विधायक विजय कश्यप का कहना है कि एएसआई ने फोन कर कहा कि कौन विधायक मैं किसी विधायक को नहीं जानता और उसने फोन पर बात करने से भी इंकार कर दिया। वे मौके पर पहुंचे तो काफी लोग हंगामा कर रहे थे, मैंने उन्हें शांत किया और एएसआई को सभ्यता का पाठ पढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों से मर्यादा में रहकर बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed