{"_id":"5a57b6d64f1c1b74188b4763","slug":"41515697878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोवरलोडिंग ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोवरलोडिंग ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोकरहेड़ी में ट्रक पलटा
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में ट्रक पलटने से बड़ा हादसा होते होते टल गया। ट्रक में डस्ट भरी हुई थी। मिट्टी खिसक जाने से ट्रक नाले में जा गिरा। पुलिस ने कई ओवरलोडिंग ट्रकों को कब्जे में लिया है।
भोकरहेड़ी से ओवरलोडेड ट्रकों का आवागमन लगातार जारी है। ओवरलोडेड ट्रक रोड़ी, रेत, कोरसैंट आदि लेकर उत्तराखंड लक्सर से भोकरहेड़ी होते हुए बिजनौर, मेरठ आदि जगहों पर जाते हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सवेरे बस स्टैंड भोकरहेड़ी में शराब के ठेके के सामने से होकर गुजर रहे ओवरलोडेड ट्रक टायर मिटटी में धंस जाने के कारण नाले में जा गिरा। इंटर कालेज भोकरहेड़ी से चंद कदम की दूरी पर यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि स्कूल का टाइम न होने के कारण स्कूली बच्चों का आना जाना शुरु नहीं हुआ था। अगर हादसा स्कूल टाइम में होता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। ट्रक धड़ाम से नाले में जा गिरा। इस दौरान कई लोग ट्रक की चपेट में आने से बच गए। देर शाम तक क्रेन की सहायता से ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया। वहीं देर शाम मोरना के चौकी इंचार्ज तेजसिंह यादव ने सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान के निर्देश पर ओवरलोडेड ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए जानसठ मार्ग पर रोक लिया। पुलिस को निकट आता देख अधिकतर ट्रक चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा ट्रकों को देर शाम थाना भोपा ले जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। सूचना पर पहुंचे कार्यकारी थाना प्रभारी ओंकारनाथ पांडेय व दरोगा रोहताश सिंह ने पुलिस बल के साथ 11 ट्रकों को कब्जे में लिए हैं। चालकों से पूछताछ की जा रही है।