फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक अधिकारी बनकर खाते से 34 हजार उड़ाए

बैंक अधिकारी बनकर खाते से 34 हजार उड़ाए

Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर  खाते से 34 हजार उड़ाए
बैंक अधिकारी बनकर खाते से 34 हजार उड़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड के नंबर की जानकारी हासिल कर ठगी करने वालों ने एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बैंक खातों से 34 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने नईमंडी कोतवाली पर अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी भूषणलाल सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी मांगी। आरोपी ने उससे कहा कि यदि उसने जानकारी नहीं दी तो उसका एटीएम ब्लॉक कर दिया जाएगा। उसने फोनकर्ता को अपने एटीएम का कोड दे दिया। आरोप है कि उसके बाद उसके बैंक आफ इंडिया के खाते से 22 हजार रुपये की धनराशि और पीएनबी के खाते से 12 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। धनराशि निकालने का मेसेज आने पर पीड़ित बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसे पता चला कि उसके खाते से धोखाधड़ी से रकम निकाली गई है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ नईमंडी पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed