{"_id":"5a3567a54f1c1b156b8bcae4","slug":"41513449381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल अव्वल
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
मुजफ्फरनगर के देहरादून पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंट्रा स्कूल खेल प्रतियोगिता में बुढ़ाना के डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में आने पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर के देहरादून पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंट्रा स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 13 से 15 दिसंबर तक इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबाल सीनियर, खो खो जूनियर बालिका व बालक वर्ग व सीनियर टेबल टेनिस में बुढ़ाना के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खो खो जूनियर बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। बुढ़ाना के खिलाड़ियों ने देहरादून पब्लिक स्कूल व केपीएस स्कूल मेरठ को पराजित कर चैंपिनशिप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। विजयी बच्चों के स्कूल पहुंचने पर शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।