फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   36 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया

36 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया

Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
36 बीघा भूमि को  कब्जामुक्त कराया
जानसठ।
विज्ञापन

तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने रामराज क्षेत्र के गांव रहड़वा गैर अहतमाली में 36 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर भूमि को उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश अधिनियम के तहत राज्य सरकार में निहित कर दी गई।

तहसीलदार ने बताया कि खसरा नंबर 288 में 36 बीघा गेहूं की फसल को जुतवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस भूमि को उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा के तहत कोई भी व्यक्ति 75 बीघा जमीन से अधिक नहीं रख सकता है। रामराज क्षेत्र के शाहपुर निवासी निर्मल कौर के पास 75 बीघा से अधिक जमीन होने के कारण उसकी 36 बीघा जमीन सरकार में निहित हो गई थी, जिसका मुकदमा इलाहाबाद राजस्व परिषद में चल रहा था। राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक एसएन त्रिपाठी ने 11 दिसंबर 2017 को निर्मल कौर की 36 बीघा जमीन सरकार में निहित करने तथा उस पर तुरंत कब्जा करने के आदेश पारित किए थे। निर्मल कौर की 36 बीघा भूमि में गांव शाहपुर निवासी जगदीप ने गेहूं की फसल की बुआई कर कब्जा कर रखा था। तहसीलदार ने फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दी। हलका लेखपाल विजय कुमार, विनोद कुमार व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed