{"_id":"59f77ab54f1c1bcf538b9ed4","slug":"41509391029-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों और विधायकों की निधि बंद हो: मांडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों और विधायकों की निधि बंद हो: मांडी
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसदों और विधायकों की निधि बंद हो: मांडी
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि सांसदों, विधायकों को मिलने वाली निधि और पेंशन को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। निधि की वजह से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। सरकारी निधि का पैसा विकास कार्यों में सही ढंग से खर्च नहीं किया जा रहा है।
सोमवार को मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामपाल ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उनकी पार्टी सांसदों और विधायकों को मिलने वाली विकास निधि को भ्रष्टाचार की वजह मानती है। इसको बंद कराने की आवाज पार्टी ने उठाई है। साथ ही सांसद-विधायकों को पेंशन दिए जाने की व्यवस्था भी गलत है। उन्होंने कहा कि 40 साल सेवा करने के बाद सरकारी अफसर और कर्मचारियों को पेंशन दिया जाना तो उचित है, लेकिन सांसद या विधायक को पांच साल बाद ही पेंशन मिलना गलत है। इससे राजकोष पर अनावश्यक भार पड़ता है। शहर निवासी योगेंद्र कुमार कांबोज को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान योगेंद्र कांबोज, विपिन मांडी, बिजेंद्र मलिक, विनोद कुमार एडवोकेट, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।