{"_id":"59c7fb784f1c1b1f688b6400","slug":"41506278264-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्त्योदय मेले श्रेष्ठ प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्त्योदय मेले श्रेष्ठ प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय मेले श्रेष्ठ प्रधान हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन पंचायती राज विभाग ने शौचालय बनवाने में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया। श्रम विभाग ने पंजीकरण करने के साथ पात्रों को स्वीकृति पत्र भी जारी किए।
सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र देते हुए बताया कि सरकार श्रमिकों की कन्या के विवाह के लिए 55-55 हजार रुपये दे रही है। सरकारी योजनाओं का पैसा अब आरटीजीएस के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगा। इस अवसर पर श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीकरण भी किए। सीडीओ ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अंत्योदय मेले में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के जिला स्तरीय विभागों ने प्रतिभाग किया है। मेले में कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग, समाज कल्याण, पशु पालन, डूडा, नेडा, कौशल विकास मिशन के अधिकारियों द्वारा उनके विभाग की योजनाओं के संबंध में जनसामान्य को जानकारी से अवगत कराया। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी कृष्णपाल, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रमोद कुमार एवं विपिन त्यागी ने किया।