{"_id":"59b58a804f1c1bed7f8b5b79","slug":"41505069696-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजीपुरम के विकास को सबको आगे आना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजीपुरम के विकास को सबको आगे आना होगा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी में विकास कार्यों के लिए संघर्ष करना होगा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हिंदुस्थान उत्थान पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार चौहान ने कहा कि बालाजीपुरम कॉलोनी की स्थिति काफी बदतर है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी का विकास नहीं होना क्षेत्र की बड़ी समस्या है।
कॉलोनी में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कें टूटी हैं और कहीं बनी हुई भी नहीं हैं। ऐसी हालात में कॉलोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बालाजीपुरम कॉलोनी का विकास कराने के लिए हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके लिए जल्द ही पार्टी के लोग जिलाधिकारी से मिलकर विकास कार्य कराने के लिए उनको एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमल चौहान, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश शांडिल्य, जिलाध्यक्ष मैनपुरी राय सिंह यादव, पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री जनार्दन शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, नीरज शर्मा, हरेंद्र ठाकुर, राहुल, सचिन सैनी, हिमांशु सैनी, अनिल धामा, अरुण राठी, तरुण राठी, सोनू पंडित, राजू, राजीव, श्रवण, सचिन ठाकुर, मनोज कुमार, दिल्ली प्रदेश सचिव मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।