{"_id":"59ac4ff24f1c1b0b278b5054","slug":"41504464882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह विभाग में अनु सचिव बने अर्जुन देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह विभाग में अनु सचिव बने अर्जुन देव
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह विभाग में अनु सचिव बने अर्जुन देव
मुजफ्फरनगर। सचिवालय सेवा संवर्ग के अफसर शहर के अर्जुन देव भारती को शासन ने अनु सचिव पद पर पदोन्नति दी है। गृह विभाग लखनऊ में नियुक्त भारती की उपलब्धि पर परिवार में खुशियां मनाई गई। शहर के खादरवाला निवासी सेवानिवृत्त सेंट्रल एक्साइज डिप्टी कमिश्नर बोहरन लाल के पुत्र अर्जुन देव भारती लखनऊ में सचिवालय सेवा में अनुभाग अधिकारी हैं। शासन ने एक सितंबर को उनकी अनु सचिव पद पर पदोन्नति की है। चरथावल के गांव कसियारा के मूल निवासी भारती की शिक्षा नगर के डीएवी इंटर और डिग्री कॉलेज में हुई। वर्ष 1995 से 96 तक वह इंटलीजेंस ब्यूरो में तैनात रहे। वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा में चुने गए थे। प्रदेश सरकार से अनु सचिव पद पर पदोन्नति मिलने पर परिवार को शुभचिंतकों ने बधाई दी।