{"_id":"59aafa8f4f1c1b4a738b4eba","slug":"41504377487-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच हुई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच हुई ईद की नमाज
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास एवं धूूमधाम से मनाया गया। ईदगाह में बारिश के बीच हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं मांगी गई। ईदगाह पहुंचकर डीएम और एसएसपी ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई भी दी।
ईद उल अजहा पर सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल नजर आई। बारिश के बीच सुबह बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। बीती रात से लगातार बारिश होने के कारण ईदगाह और उसके बाहर काफी पानी भरा था। बारिश और पानी भरने के बाद भी ईद को लेकर लोगों में पूरा जोश दिखाई दिया। मौलाना जाकिर ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन रहने, मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। ईद पर जिला प्रशासन ने बिजली, पानी और सफाई के इंतजाम किए थे। ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के सभी लोगों ईदगाह पर ही एक दूसरे के गले मिल त्योहार की बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चों ने ईदगाह के बाहर लगी दुकानों से गुब्बारे और खिलौने खरीदे। इसके पश्चात सभी लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ त्यौहार की खुशियों मे मशगूल हो गए। डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव तिवारी ने ईदगाह पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर काजी जहीर आलम, मौलाना जाकिर, गौहर सिद्दीकी, कुल्लनदेवी आदि मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद के पर्व को देखते हुए क्षेत्र में भ्रमण भी किया।
कीचड़ से हुई परेशानी
मुजफ्फरनगर। भारी बारिश के बाद सड़कों में गड्ढे सामने आने और कीचड़ भर जाने से आम जनता के साथ ईदगाह नमाज पढ़ने के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण पालिका की व्यवस्था भी फेल होती दिखाई दी। सड़क में कुछ स्थानों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
नमाज के दौरान रूट रहा डायवर्ट
मुजफ्फरनगर। ईदगाह पर नमाज के दौरान रूट को डायवर्ट किया गया था। नमाज में कोई परेशानी न हो, इसलिए शामली रोड को बंद कर दिया गया था। व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया था।
तिरंगा लिए हुए थे बच्चे
मुजफ्फरनगर। ईदगाह पर नमाज के दौरान कुछ बच्चे हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। ईद की नमाज के दौरान तिरंगा हाथ में लिए होने के कारण देशभक्ति का अलग ही रंग दिखाई दिया।