{"_id":"5990ad614f1c1b85338b48f6","slug":"41502653793-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा में 6 साल की बालिका की चुटिया कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुरा में 6 साल की बालिका की चुटिया कटी
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली(मुजफ्फरनगर)। छह साल की बच्ची और महिला की चुटिया कटने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। भयभीत महिलाओं ने अपने मकानों के गेट पर नीम की टहनियां टांग दी। उधर मोहल्ला काजियान में मां व बेटी की चोटी कट गई।
चुटिया कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव शेखपुरा निवासी मोहम्मद तनवीर की छह साल की बेटी इकरा शनिवार रात परिवार के साथ सोई हुई थी। रविवार सुबह परिजनों को इकरा की कटी चोटी बिस्तर पर पड़ी मिली। जिसको देखकर परिजन भी घबरा गए थे। इसकी खबर का पता चलने पर गांव की महिलाओं में दहशत फैल गई थी। भयभीत महिलाओं ने अपने बचाव के लिए अपने मकानों के गेट पर नीम की टहनियां लटका दीं। उधर, मोहल्ला काजियान में भी इरशाद की लडक़ी फलक की चुटिया रविवार की सुबह कटी तो पत्नी सरताजी की चुटिया अचानक शाम के समय कट गई। मां व बेटी की चुटिया कटने से मोहल्ले में दहशत फैल गई।