{"_id":"598376b24f1c1bdf7b8b4644","slug":"41501787826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमूर्ति का चढ़ावा सार्वजनिक कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमूर्ति का चढ़ावा सार्वजनिक कराएं
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवमूर्ति का चढ़ावा सार्वजनिक कराएं
मुजफ्फरनगर। जन कल्याण उपभोक्ता समिति ने शिवमूर्ति पर आने वाले चढ़ावे को सार्वजनिक करने की मांग की है। मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शिवचौक पर धरना भी दिया।
समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शिवमूर्ति संचालक मंडल ने आज तक कोई हिसाब नहीं दिया है। जब कांवड़ यात्रा के दौरान 15 दिन में 4.22 लाख रुपये आया है तो सालभर में 25 लाख तो आराम से आ जाता होगा। नगर पालिका परिषद की जमीन पर स्थापित शिवमूर्ति का संचालन 20 वर्ष से अधिक समय से हो रहा है। यहां आने वाले दान की राशि करोड़ों में बैठती है। आय-व्यय का हिसाब संचालक मंडल ने आज तक कभी भी सार्वजनिक नहीं किया है। दान राशि समाज के गरीबों और पीड़ितों की सहायता एवं शिक्षा प्रचार प्रसार में खर्च होनी चाहिए। समिति ने घोषणा की है कि पांच अगस्त तक हिसाब-किताब सार्वजनिक नहीं किया गया तो पुन: धरना दिया जाएगा। इस दौरान ब्रजवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, उमादत्त शर्मा, गीता, बबीत किंगर, कृष्ण कुमार, सरोज, सुनीता, ललिता, माया, मानू, निरमला, कविता, रघुवीरी, ब्रिजेश, प्रतिभा, संतोष आदि रहे।