फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ैंक फसली ऋण डाटा फीडिंग 21 तक करें

ैंक फसली ऋण डाटा फीडिंग 21 तक करें

Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ैंक फसली ऋण डाटा  फीडिंग 21 तक करें
बैंक फसली ऋण डाटा फीडिंग 21 तक करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम ने कहा कि सभी बैंक समन्वयक अपनी अधिनस्थ शाखाओं में डाटा फीडिंग का कार्य 21 जुलाई की शाम तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिन शाखाओं ने अभी तक लॉगिन नहीं किया है, वह लॉगिन कर युद्ध स्तर पर फीडिंग का कार्य करें। जिले के किसानों को पहले ही चरण में ऋण माफी योजना का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।
कलक्ट्रेट में फसली ऋण योजना को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि फीडिंग के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाकर कार्य कराया जाए। जनपद में भू-लेख, मैपिंग एवं आधार कार्ड फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत होना है। जिन कृषकों के आधार कार्ड नंबर उपलब्ध है, उनका भूलेख मैपिंग पहले कर लें। जिन किसानों ने आधार कार्ड बनवाया है, लेकिन आया नहीं है वह कॉमन सर्विस सेंटर से उसकी डुप्लीकेट कॉपी निकलवा लें। अधिकांश कॉमन सर्विस सेंटरों पर बायोमैट्रिक डिवाइज उपलब्ध है। योजना की प्रगति के संबंध में दैनिक एवं साप्ताहिक रिपोर्ट भी समय से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट कराते रहें। किसी अपात्र को योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ बैंकों को गलत डाटा चला गया है। उन्होंने एलडीएम से डाटा ठीक कराने के आदेश दिए। एसबीआई की कार्यप्रणाली पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। आडिटिड एवं वैरिफाई डाटा पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ दिन-रात कार्य कर फीड कराएं। जिससे किसानों को प्रथम चरण में ही लाभ मिल सके। बैठक में सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed