{"_id":"595be5294f1c1baa2a8b47fa","slug":"41499194665-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय घोटाले की जांच को कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय घोटाले की जांच को कमेटी बनी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लाक के गांव मलपुरा के ग्राम प्रधान पर शौचालयों के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा पंचायत सचिव को बराबर का दोषी बताया गया है। स्वच्छ भारत मिशन में बनाए जा रहे शौचालयों में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम ने जांच कमेटी बैठा दी है।
गांव मलपुरा के राहुल, संजय, महताब आदि ने शिकायत की थी कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2016-17 में गांव में निर्मित हुए शौचालयों में अनियमितता है, इनकी जांच होनी चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि डीएम ने शिकायत की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई को जांच अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे।