फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंचशील अपनाने से होगा सर्वांगीण विकास

पंचशील अपनाने से होगा सर्वांगीण विकास

Fri, 16 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पंचशील अपनाने से होगा सर्वांगीण विकास
पंचशील अपनाने से होगा सर्वांगीण विकास
विज्ञापन

चरथावल। लार्ड बुद्धा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर राही ने कहा कि बुद्ध धम्म के अनुसार पंचशील अपनाने से मानव का सर्वांगीण विकास संभव है। पांच दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले 33 बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में भगवान बुद्ध और डॉक्टर अंबेडकर का अनुकरण करने का आह्वान किया गया।
बृहस्पतिवार को कुटेसरा गांव के संत रविदास मंदिर में चल रहे बाल श्रामणेर शिविर के समापन पर मुख्य वक्ता राही ने कहा कि भगवान बुद्ध के धम्म के मुताबिक पंचशील अपनाने से हिंसा के तमाम रास्ते बंद हो जाते हैं। भंते धम्म सागर ने बौत्र तीर्थ स्थलों एवं विनय के बारे में सुगम जानकारी मुहैया कराई। भंते उपगुप्त ने उपासक के 10 गुण एवं 22 प्रतिज्ञा शिविर में बताई। कहा कि पंचशील में जीवों पर दया करना, चोरी चुगली से परहेज करना, झूठ नहीं बोलना, व्याभिचार नहीं करना और नशे से परहेज करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

आचार्य कर्म सिंह द्वारा अलग-अलग विषयों के बारे में बताया। देवबंद के ओमबीर सिंह ने बताया कि कुटेसरा मंदिर में 1962 से बौद्ध मंदिर बना है। जिसमें थाइलैंड के भंते ने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। गांव में जिले के सर्वाधिक 1500 के करीब बौद्धिस्ठ हैं। हर वर्ष यहां प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बच्चों को बौद्ध धर्म की शिक्षा दी जाती है। इस बार पांच दिवयीय कैंप में कुटेसरा, न्यामू, दहचंद, खजूरी और बहेड़ी के 33 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। समापन सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। चरण सिंह बौद्ध, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, अशोक बौद्ध, डॉ. राजपाल बौद्ध, प्रवीण राज, संजय भारती, बुद्ध सिंह बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed