{"_id":"600c6f318ebc3e32e764f515","slug":"41-thousand-more-bike-looted-by-hand-pump-mechanic-muzaffarnagar-news-mrt5220022107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप मैकेनिक से 41 हजार व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप मैकेनिक से 41 हजार व बाइक लूटी
विज्ञापन
हैंडपंप मैकेनिक से 41 हजार और बाइक लूटी
मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव भंभेला के जंगल में शनिवार सुबह हैंडपंप मैकेनिक से दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक व 41 हजार की नगदी लूट ली। कांबिंग के दौरान लूटी गई बाइक पास ही स्थित बाग से बरामद हो गई, जबकि लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा निवासी हैंडपंप मैकेनिक इनाम ने शुक्रवार को गांव पीपलशाह निवासी ग्रामीण से 41 हजार रुपये की भैंस खरीदी थी। इनाम ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह वह 41 हजार रुपये देने पीपलशाह जा रहा था। रास्ते में वह गांव भंभेला निवासी एक ग्रामीण के यहां अपनी बकाया राशि वसूल करने चला गया, जहां उसकी ग्रामीण से रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित इनाम का कहना है कि जैसे ही वह भंभेला के जंगल में पहुंचा, दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए तमंचे लगाकर बाइक और 41 हजार की नगदी लूट ली। दिन निकलते ही लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ राजेंद्र वशिष्ठ तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में कांबिंग की। एसओ ने बताया कि कांबिंग के दौरान इनाम की लूटी गई बाइक पास ही स्थित एक बाग से बरामद हो गई, जबकि लुटेरों का सुराग नहीं लगा। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। गांव भंभेला निवासी ग्रामीण से लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी घटना की वजह हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।