फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40647 voters will cast their votes in the election of ward 34 of jip

जिपं के वार्ड 34 के चुनाव में 40647 मतदाता डालेंगे वोट

Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
40647 voters will cast their votes in the election of ward 34 of jip
जिपं के वार्ड 34 के चुनाव में 40647 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड 34 के चुनाव को लेकर प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इस चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में है। 40647 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी।
जिला पंचायत के वार्ड 34 की सदस्य वंदना वर्मा एमएलसी बन गई हैं। उनके सीट खाली किए जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव में 19 ग्राम पंचायतों के 40647 मतदाता अपने वोट डालेंगे, इनमें 13 गांव जानसठ ब्लॉक के और छह खतौली ब्लॉक के हैं। कुल 41 बूथ बनाए गए हैं, इनमें 29 जानसठ ब्लॉक के गांवों में और 12 खतौली ब्लॉक के गांवों में बने हैं। 29 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं इनमें 22 जानसठ और सात खतौली में हैं। जानसठ ब्लॉक के गांवों के 28 हजार 891 मतदाता है, जबकि खतौली ब्लॉक के गांवों के 11 हजार 746 मतदाता हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मतगणना चार अगस्त एवं मतगणना पांच अगस्त को होगी।
विज्ञापन

चुनाव में लगे मतदान कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड 34 के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जिला पंचायत सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड 34 के लिए 41 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर मतदान के दिन चार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। जिला पंचायत सभागार में प्रशासन ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गई। इसी के साथ तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो जोनल मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग भी हुई। ट्रेनिंग में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, डीपीआरओ अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। मतगणना को लेकर एक अगस्त को ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग में छह टीम लगाई गई है। इन टीमों के 24 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed