{"_id":"65a581c26b6cf615e506bdf4","slug":"40-officers-of-cambodia-will-know-the-system-of-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-15201-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कंबोडिया के 40 अधिकारी जानेंगे जिले की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कंबोडिया के 40 अधिकारी जानेंगे जिले की व्यवस्था
Tue, 16 Jan 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
- जड़ौदा गांव पहुंचकर देखेंगे कैसे होता है योजनाओं का क्रियान्वयन
- डीएम, एसएसपी, सीडीओ देंगे प्रजेंटेशन, प्रशासन, पुलिस के ढांचे के बारे में बताएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कंबोडिया के 40 आईएएस अधिकारी मसूरी से ट्रेनिंग के बाद 16 जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। विकास भवन में डीएम, सीडीओ और एसएसपी यहां की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था के बारे में बताएंगे। अधिकारी गांव जड़ौदा के पंचायत भवन और परिषदीय स्कूल जाकर गांव की पंचायती राज व्यवस्था को देखेंगे।
भारत में पुलिस और प्रशासनिक ढांचा किस प्रकार कार्य करता है यह जानकारी कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारी प्राप्त करेंगे। 40 अधिकारियों का दल मसूरी प्रशिक्षण के बाद 16 जनवरी को सुबह दस बजे विकास भवन पहुंचेगा। विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया प्रजेंटेशन के माध्यम इन अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जानकारी देंगे। इन अधिकारियों को डीएम से लेकर लेखपाल तक की पूरी व्यवस्था और एसएसपी से लेकर थानेदार तक के कार्य बारीकी से बताए जाएंगे।
सीडीओ संदीप भागिया पंचायती राज व्यवस्था के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देंगे। जिला पंचायती राज अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों का दल जड़ौदा गांव में जाएगा। यहां पंचायत भवन जाएंगे और देखेंगे कि प्रधान किस तरह गांव में कार्यों का संचालन करता है। दल के लोग परिषदीय स्कूल जाएंगे और शैक्षिक व्यवस्था को देखेंगे। जिला प्रशासन इस दल के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है।

15जेएनडी20-नायब तसलीदार को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण। संवाद
विज्ञापन