फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 officers of Cambodia learned the administrative system

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कंबोडिया के 40 अफसरों ने जानी प्रशासनिक व्यवस्था

Wed, 17 Jan 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
40 officers of Cambodia learned the administrative system
विकास भवन सभागार में बैठक में मौजूद  कंबोडिया के प्रतिनिधि। संवाद
- स्क्रीन के माध्यम से बताया कि किस तरह होता है सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
विज्ञापन

- विकास भवन में तीन घंटे तक डीएम, सीडीओ, एसपी ने दी जानकारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कंबोडिया के 40 आईएएस अधिकारियों के दल ने जिले की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को बारीकी से जाना। मसूरी प्रशिक्षण के बाद यह दल विकास भवन पहुंचा। तीन घंटे तक इन अधिकारियों को स्क्रीन के माध्यम से प्रशासनिक और पुलिस ढांचे के बारे में बताया गया।
कंबोडिया के 40 आईएएस अधिकारी मसूरी में प्रशिक्षण लेने आए हुए थे। विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इन अधिकारियों को गांव के लेखपाल, तहसील के कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम से लेकर डीएम तक के कार्यों के बारे में बताया। स्क्रीन के माध्यम से सबके कार्य समझाए। सीडीओ संदीप भागिया ने इन अधिकारियों को बताया कि किस तरह विकास की योजनाओं का संचालन होता है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभाग और अधिकारी है।
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय से हर गांव की योजनाओं का संचालन होता है। पंचायत सचिव, बीडीओ, पीडी, डीडीओ, सीडीओ के कार्य समझाए गए। लोकतांत्रिक व्यवस्था इस बीच किस तरह कार्य करती है यह भी समझाया गया। इसी तरह एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापति ने पुलिस व्यवस्था के बारे में बताया। घटनाओं पर पुलिस किस तरह नियंत्रण करती है उदाहरण देकर समझाया। इस दल को गांव जड़ौदा में जाना था, लेकिन देर होने के कारण गांव भ्रमण का कार्यक्रम रद्द किया गया। एसडीएम परमानंद झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed