फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3810 employees voted in the district

जिले में 3810 कर्मचारियों ने किया मतदान

Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
3810 employees voted in the district
मुजफ्फरनगर। चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को मतदान का अधिकार पहले ही दिया गया। इसी के अंतर्गत पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर्मचारियों ने मतदान किया। तीन दिन तक प्रशिक्षण के दौरान और उसके बाद अलग से चली प्रक्रिया में कुल 3810 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के वोट डालने का अभियान यहां पांच दिन तक चला। दिन दिन प्रशिक्षण स्थल पर ही वोट डालने का मौका दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ कि जिससे मताधिकार के अधिकार से कोई वंचित न रहे। सभी कर्मचारी अपनी मर्जी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि जिले में 3810 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें सबसे ज्यादा वोट शहर विधानसभा क्षेत्र में 1203 पड़े हैं। सबसे कम वोट मीरापुर विधानसभा में 376 मत पड़े हैं।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में डाले गए वोट होंगे चिन्ह्ति
जिन कर्मचारियों ने वोट डाल दिया है, उनके वोट को चिन्हित कर वोटर लिस्ट में उसकी अलग से पहचान की जा रही है। प्रशासन ये व्यवस्था इसलिए कर रहा है, जिससे उनका वोट दोबारा न डल जाए। इसके लिए नवीन मंडी स्थल पर कर्मचारियों ने सभी 3810 कर्मचारियों की सूची तैयार की, जिससे इनकी सूचना संबंधित बूथों पर भेजा जा सके। डबल वोट की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र: पड़े वोट
मुजफ्फरनगर: 1203
पुरकाजी: 711
चरथावल: 459
बुढाना: 447
खतौली: 614
मीरापुर: 376
601 बुजुर्गों, दिव्यांगो ने किया मतदान
जिले में 601 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने अपने घर से ही मतदान किया है। इस बार चुनाव आयोग ने इनके लिए अलग से व्यवस्था की थी। 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों और दिव्यांगों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के आधार पर निर्वाचन की टीम इनके घर पहुंची और इन लोगों ने अपने घर से मतदान किया। आयोग की इस व्यवस्था से बुजुर्ग और दिव्यांग खुश नजर आए। बुजुर्गों और दिव्यांगों के पोस्टल बैलेट से वोट डालने का आज आखिरी दिन था।
मतगणना स्थल पर चल रही तैयारी
नवीन मंडी स्थल पर मतगणना स्थल बनाया गया है। पोलिंग पार्टियां भी यहीं से रवाना होगी। जिला प्रशासन ने मंडी की 44 दुकानों और तीन चबूतरों को पूरी तरह कब्जे में ले लिया है। यहां बेरिकेडिंग के बाद आम आदमी की आवाजाही को रोक दिया गया है। नौ फरवरी को यहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है।

2259 बूथों पर मतदान की तैयारी
जिले में 2259 बूथ बनाए गए हैं, इन बूथों पर मतदान होगा। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिनमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी होंगे। इनके साथ पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed