फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   37 children selected in Chief Minister's Child Service Scheme

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 37 बच्चों का चयन, 18 को दिए लैपटॉप

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
37 children selected in Chief Minister's Child Service Scheme
लोकवाणी सभागार में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 18 बच्चों को वितरित किये गये लैपटॉप। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 37 बच्चों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 18 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों को लैपटॉप दिए गए जो कक्षा नौ या उससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत हैं। नौ बच्चों को पूर्व में लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने लैपटॉप बांटे।
कोरोना संक्रमण के दौरान माता-पिता या दोनों में से एक को खोने वाले बच्चों को योजना में शामिल किया गया है। योजना में शून्य से 18 साल की उम्र तक के ऐसे सभी बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता में से आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया हो। वर्तमान में जीवित माता या पिता सहित परिवार की आय तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बच्चे को प्रतिमाह चार हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। योजना में बच्चों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय या अटल आवासीय विद्यालय में भी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। आवश्यक होने पर प्रदेश में संचालित बाल ग्रहों में बच्चों को आवासित भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चे जो कक्षा नौ या उससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत हैं उन्हें एक टैबलेट या लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद में 37 बच्चों को टैबलेट या लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएगा। विवाह योग्य बालिकाओं को विवाह के समय एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र गौतम, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बीना शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में प्रबंधन किया गया। महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, वन स्टॉप सेंटर की पूजा नरूला, रेणू सिंह, शरमीन जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed