फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   35 thousand mischievous marked in the district, if mischief is done, then the Goonda Act will be imposed.

जिले में 35 हजार शरारती चिंहित, शरारत की तो गुंडा एक्ट लगेगी

Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
35 thousand mischievous marked in the district, if mischief is done, then the Goonda Act will be imposed.
चुनावी शिकंजा:
विज्ञापन

- विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को पुलिस ने की कार्रवाई
- दंगा फसाद करने वाले शरारतियों पर पुलिस ने की नजरें तिरछी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शरारती तत्वों पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी थाना पुलिस ने अपने क्षेत्रों में 35 हजार शरारती तत्वों को चिंहित कर मुचलका पाबंद कराया है। दंगा फसाद करने वाले सभी शरारतियों पर पुलिस ने नजरें तिरछी की है। शरारती तत्वों को पुलिस ने चेतावनी भी दी है, कि यदि चुनाव में कोई शरारत की तो गुंडा एक्ट तक की कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
कहां कितने शरारती तत्व
शहर कोतवाली-1500
सिविल लाइन-700
नई मंडी-800
फुगाना- 3000
बुढ़ाना-3757
छपार-1560
खतौली-2185
मंसूरपुर-2800
भोपा-3053
पुरकाजी-1350
मीरापुर-1050
रामराज-700
चरथावल-2000
शाहपुर-3000
जानसठ-4000
रतनपुरी-1650
ककरौली-800
सिखेडा-500
तितावी-2100
--
गली-मोहल्ले के भी खंगाले-
पुलिस ने शरारती तत्वों को चिंहित करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। गली मोहल्ले को भी पुलिस ने खंगाला है। किसी ने कभी भी छोटा या बड़ा झगड़ा किया है तो पुलिस ने उस पर तिरछी नजर की है। झगड़ालू व अन्य प्रकार से विवाद खड़े करने वाले सभी शरारती तत्वों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

-
पिछले चुनाव का भी लिया संज्ञान-
पुलिस ने पिछले समय में संपन्न हुए गांव पंचायत व लोकसभा चुनाव के दौरान तलाशे गए शरारतियों को भी अपनी सूची में शामिल किया है।
-
पुरानी सूची से नाम काटे-
गांव पंचायत व लोकसभा चुनाव के दौरान भी पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची बनाई थी। इस सूची का संज्ञान तो लिया जा रहा है, लेकिन जो लोग अब दुनिया में नहीं है, उनके नामों का काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सभी को किया मुचलका पाबंद-
बताया गया, कि पुलिस ने मोहल्ला-कालोनीवार शरारतियों की सूची तैयार की है। इन सभी को मुचलका पाबंद किया गया है। सभी को नोटिस जारी होंगे।
-
इन्होंने कहा-
विधान सभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूूूर्ण कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शरारती तत्वों को चिंहित कर उनकी सूची तैयार की है। उन्हें मुचलका पाबंद कराकर चेतावनी दी जा रही है। शरारत करने पर जेल जाना होगा। गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी-अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed