{"_id":"608da6e68ebc3e5a41279c5e","slug":"347-new-infected-were-found-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt536746187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 347 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 347 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में 347 नए संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग भी कम जांच कर रहा है, बावजूद इसके संक्रमित मरीज लगातार ज्यादा मिल रहे हैं। शनिवार को जिले में 347 नए मरीज मिले हैं, इनमें सबसे अधिक मरीज 197 मरीज शहर के निवासी हैं। शनिवार को 818 मरीज स्वस्थ हुए, फिर भी जिले में मरीजों की संख्या 5113 है। अभी तक 19 हजार से अधिक केस मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को जिले में 347 नए संक्रमित मिले है। इनमें से अधिकांश मरीज कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। शहर में 197 मरीज मिले हैं। इसके अलावा शहर से सटे मोहल्लों और ग्रामों में 48 मरीज मिले हैं। देहात में बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 20, बुढ़ाना में तीन, चरथावल में सात, जानसठ में छह, खतौली में छह, मोरना में दस, पुरकाजी में पांच, शाहपुर में 45 मरीज मिले हैं। शनिवार को सबसे अधिक 848 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जनपद में कोरोना के केस 19166 मिल चुके हैं, जिनमें से 13626 मरीज ठीक हो गए। अभी भी जिले में 5113 मरीजों का उपचार चल रहा है।
डॉक्टर की मौत को चार दिन बाद दर्शाया
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ संजय कुमार की मृत्यु को चार दिन बाद दर्शाया है। जिला चिकित्सालय में दंत चिकित्सक डॉ संजय कुमार की 28 अप्रैल को मेरठ के न्यूट्रीमा अस्पताल में कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन बाद शनिवार को उनकी मृत्यु को अपने पोर्टल पर दर्शाया है।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के मंत्री अनिल कालू का निधन
मुजफ्फरनगर। शहर रामलीला कमेटी और सनातन धर्म सभा के मंत्री अनिल कालू का शनिवार को निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर उन्हें शामली के एक डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया था। शनिवार दोहपर उनका निधन हो गया। बताया गया है कि वह कोरोना संक्रमित थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। नदी घाट श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।