Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   34 industrial units targeted by pollution control department

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निशाने पर 34 औद्योगिक इकाइयां

Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
34 industrial units targeted by pollution control department
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निशाने पर 34 औद्योगिक इकाइयां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर डिस्लटरी से दूषित पानी को फैैक्टरी से बाहर बहाए जाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डिस्टलरी के प्लांट का सील कर चुका है। डिस्टलरी का पानी नाले से होकर सीधा काली नदी में गिर रहा था, जिससे काली नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था। काली नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के अभियान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर 34 ऐसी औद्योगिक इकाइयां है, जिनका पानी काली नदी में जाकर गिरता है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से सट कर जा रही काली नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है, जिसकी वजह औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाला अशुद्धिकृत उत्प्रवाह है। हालांकि औद्योगिक इकाइयों में ईटीपी लगे हैं। बावजूद इसके प्रदूषित पानी का डिस्चार्ज किया जाता है। मंसूरपुर डिस्टलरी से भी दूषित पानी के डिस्चार्ज किए जाने की शिकायत मिली रही थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लखनऊ बोर्ड के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम को डिस्टलरी के प्लांट को सील कर दिया गया। डिस्टलरी का दूषित पानी मंसूरपुर नाले से होकर बोपाड़ा गांव के पास काली नदी में गिरता है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले पचास औद्योगिक इकाईयों को चिह्नित किया। इनसे से जांच पड़ताल के बाद पाया कि 34 औद्योगिक इकाईयों ऐसी है, जिनका पानी चार बडे़ नालों से होकर काली नदी में मिलता है। विभाग ने अब इन इकाईयों को अपने टारगेट पर लिया है। जांच और मॉनीटरिंग के लिए हर इंडस्ट्री पर एक जेई नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इन फैक्टरियों को किया जांच में शामिल
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो इकाइयां चिह्नित की है उनमें सर्वाधिक पेपर मिल है। 29 पेपर मिल के अलावा दो डिस्टलरी मंसूरपुर और त्रिवेणी, जानसठ रोड की एक केमिकल्स फैक्टरी, एक मीट प्लांट और बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक दवा बनाने वाली फैक्टरी शामिल है। सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडेय के अनुसार चिह्नित की गई औद्योगिक इकाइयों का पानी काली नदी में गिरता है। पहले अभियान में इन इकाइयों को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर डिस्टलरी में प्रदूषित पानी के बाहर बहाए जाने पर प्लांट सील की कार्रवाई हो चुकी है। काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए इस संबंधित 34 औद्योगिक इकाइयों को विभाग ने अपनी जांच में शामिल किया है। इनमें सर्वाधिक पेपर मिल है। हर इकाई पर जांच और मॉनीटरिंग के लिए जेई की नियुक्ति की गई है। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर सख्ती कार्रवाई की होगी - अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed