{"_id":"5e4599e78ebc3ee5e15eafde","slug":"335-teachers-documents-muzaffarnagar-news-mrt4688346160","type":"story","status":"publish","title_hn":"335 शिक्षकों को करना होगा आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
335 शिक्षकों को करना होगा आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन करने वाले जिन शिक्षकों के दावे पर खारिज किए गए हैं, उनकी सूची बीएसए कार्यालय में चस्पा हो गई है। 335 ऐसे शिक्षक हैं, जिनके दस्तावेज उनके दावों से मेल नहीं खा रहे या फिर उनके आवेदन में अन्य खामियां हैं। इन शिक्षकों को 21 फरवरी तक अपने दावे के संबंध में दस्तावेज दाखिल करने होंगे।
अंतरजनपदीय के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 648 शिक्षकों के आवेदनों की स्क्रीनिंग बुधवार को पूरी हो गई थी। 313 आवेदन सही पाए गए, जबकि 335 शिक्षकों के आवेदनों में खामियां मिली। इन शिक्षकों की सूची बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में चस्पा कर दी गई। इस सूची में ऐसे शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने तबादले के लिए किए गए आवेदन में जो दावा किया है, उसके संबंध में पुख्ता दस्तावेज संलग्न नहीं कर पाए। साथ ही कुछ ऐसे भी शिक्षक शामिल हैं, जो पहले भी अंतरजनपदीय तबादले का लाभ ले चुके हैं। ऐसे शिक्षकों का दोबारा तबादला नहीं किया जाएगा। शिक्षकों से 14 से 21 फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए कहा गया है। यदि शिक्षक पुख्ता साक्ष्य देकर आपत्तियों का निस्तारण करा देंगे तो उन्हें पात्र मान लिया जाएगा। साथ ही जिन मानकों के अनुरूप उन्हें अंक भी दिए जाएंगे।
असमंजस में रहे शिक्षक
बीएसए कार्यालय में चस्पा की गई सूची को लेकर शिक्षक असमंजस में रहे। दरअसल, इस सूची में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनके आवेदन पर आपत्ति क्या है। साथ ही सवाल यह भी है कि यदि वे आपत्तियों का निस्तारण नहीं करा पाए तो उनकी पात्रता को खारिज तो नहीं किया जाएगा। उधर, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि शिक्षकों को आवेदन में किए गए दावों से संबंधित मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्हीं के आधार पर अंकों का निर्धारण होगा।