{"_id":"63e63b360802994e8b026357","slug":"3233-kilowatt-electricity-theft-caught-on-four-crushers-muzaffarnagar-news-c-14-1-112966-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: चार कोल्हुओं पर पकड़ी 32.33 किलोवाट की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: चार कोल्हुओं पर पकड़ी 32.33 किलोवाट की बिजली चोरी
विज्ञापन
- ककराला, सीकरी, मखियाली में मौके पर पकड़ी गई चोरी
- गोपनीय सूचना पर विद्युत निगम की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की रेड टीम और प्रवर्तन दल ने चेकिंग कर चार कोल्हुओं पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन कोल्हुओं पर 32.33 किलोवाट की विद्युत चोरी पाई गई।
रेड टीम के अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार और प्रवर्तन दल के अवर अभियंता राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम में महेश पाल सिंह प्रभारी प्रवर्तन दल, सोहनपाल सिंह एसआई प्रवर्तन दल, ऋषिपाल सिंह शामिल रहे। टीम ने भोपा क्षेत्र के ग्राम सीकरी में गुफरान पुत्र जरीफ अहमद के गन्ना कोल्हू परिसर को चेक किया। इसमें उपभोक्ता के पास में लगे ट्रांसफार्मर की बुशिंग से तीन कोर का केबल जोड़कर की जा रही 7.73 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई। इसके बाद ग्राम ककराला में अंकित पुत्र सत्यवीर के गन्ना कोल्हू परिसर को चैक किया गया। उपभोक्ता के पास की एलटी लाइन से तीन कोर का केबल जोड़कर विद्युत का अवैध रूप से प्रयोग होता पाया गया। मौके पर जुड़ा भाग 9.44 किलोवाट पाया गया।
इसी प्रकार ग्राम ककराला शेर सिंह पुत्र सुख्खा सिंह के गन्ना कोल्हू में 7.56 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई। महबूब पुत्र फैय्याज ग्राम मखियाली थाना नई मंडी के गन्ना कोल्हू पर छापा मारा गया। उपभोक्ता पास की एलटी लाइन के पोल से तीन कोर का केबल जोड़कर 7.60 किलोवाट की विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सभी कोल्हृ संयोजनों पर विद्युत चोरी की धारा-135 के अन्तर्गत रिपोर्ट मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गई है। उपरोक्त समस्त संयोजनों पर विद्युत चोरी के सापेक्ष लगभग 15 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया है।