फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   321 teachers were absent, list sent to the board

Muzaffarnagar News: गैरहाजिर रहे 321 शिक्षक, बोर्ड को भेजी सूची

Fri, 16 May 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
321 teachers were absent, list sent to the board
-उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान गैरहाजिर रहे शिक्षकों पर कार्रवाई तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटमीडिएट परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान गैरहाजिर रहे 321 शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। डीआईओएस कार्यालय से मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहे शिक्षकों सूची की तैयार कर बोर्ड को भेज दी गई है। इसमें परीक्षक और उपनियंत्रक दोनों शामिल हैं।
जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 1521 परीक्षक और 197 डीएचई की तैनाती की गई थी। मूल्यांकन कार्य में भी बड़ी संख्या में परीक्षक गायब रहे थे। कुछ न तो समय रहते मेडिकल के जरिए अवकाश प्राप्त किया तो कुछ ने बिना बताए ही छुटी कर ली।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्रों ने अनुपस्थित परीक्षकों और उप नियंत्रकों की सूची बना दी है। परिषद की अधिकृत ईमेल आईडी पर अनुपस्थित परीक्षकों की सूची भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed