फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3.21 lakh stolen by breaking the lock of Indian Bank's customer service center

Muzaffarnagar News: इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला काटकर 3.21 लाख चोरी

Sat, 18 Mar 2023 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
3.21 lakh stolen by breaking the lock of Indian Bank's customer service center
तहसील के पास हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत
विज्ञापन

सीओ विनय गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला काटकर 3.21 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। तहसील के पास हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत है। सीओ विनय गौतम ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कस्बे के कांधला रोड पर नई तहसील के पास इंडियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। संदीप उजलायन यहां संचालक के रूप में तैनात है। शुक्रवार की रात चोरों ने केंद्र के शटर के ताले काटकर मेज की दराज में रखी 3.21 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर शटर बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सवेरे संदीप केंद्र पर पहुंचा तो शटर के ताले कटे देखकर हैरान रह गया। सूचना पर सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। केंद्र संचालक और बाजार के दुकानदारों से पूछताछ की। घटना की तहरीर संदीप ने कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर पर अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। हर बिंदू पर जांच की जा रही है। सभी ग्राहकों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - विनय गौतम, सीओ



डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने की जांच
जिला मुख्यालय से स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से चोरों के संबंध में सुबूत जुटाए। विभिन्न स्थानों की फोटोग्राफी की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed