फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   32 new infected in the district

जिले में आए 32 नए पॉजिटिव मरीज

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
32 new infected in the district
जिले में आए 32 नए संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से 22 शहर क्षेत्र से हैं, जबकि दस मरीज देहात क्षेत्र से आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 51 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके चलते जनपद में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 484 रह गई है।

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि रविवार को जनपद में 959 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 32 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन नए मरीजों में कुछ को होमआइसोलेट करने के साथ ही अन्य को बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 51 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 484 रह गई है। वहीं, कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7480 हो गई है, जबकि 6900 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 220539 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 213059 निगेटिव रहे हैं, जबकि 1100 नए सैंपल आने बाकी हैं। वहीं, अब तक जिले में 99 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed