फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   32 lakhs cheated of 33 youths in the name of getting jobs in dubai

Muzaffarnagar News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 युवकों के 32 लाख ठगे

Wed, 15 Mar 2023 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
32 lakhs cheated of 33 youths in the name of getting jobs in dubai
पीडि़तों के पास वीजा असली और टिकट नकली भेेजे गए
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर नई मंडी सीओ ने जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर निवासी 33 युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये ठग लिए गए। सभी पीडि़तों के पास वीजा भेजे गए, लेकिन टिकट नकली भेेज दिए गए। इसके बाद भी पैसों की मांग की जा रही हैं। नौकरी पर भिजवाने के लिए मध्यस्थता करने वाले युवक ने एसएसपी से शिकायत की हैं। सीओ नई मंडी ने मामले की जांच शुरू की है।
नई मंडी कोतवाली के गांव बझेड़ी निवासी सरफराज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गूगल पर उसे दुबई में नौकरी के लिए आवेदन मांगने वाली जुबेर मकसूद टेक्निकल सर्विसेज एलएलसी दुबई यूनाइटेड अरब अमीरात की जानकारी मिली। उसने कंपनी के हिंदुस्तानी अधिकारी मध्य प्रदेश निवासी सुमित कुमार ने संपर्क किया। सुमित के कहने पर उसने क्षेत्र के 33 युवकों से संपर्क किया। साथ ही प्रत्योक से 60-60 हजार रुपये लेकर सुमित द्वारा बताए अनिल कुमार के एक्सिस बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद सभी युवकों को वीजा और आफर लेटर भेजा गया। मगर, टिकट नकली भेजे गए।
विज्ञापन

इसके बाद भी सुमित ने उनसे कई बार में अलग अलग समय पर रुपये लिए। यह रकम 32 लाख रुपये हैं। अब आरोपी उन पर प्रति व्यक्ति 18700 दिरहम यानी 4 लाख 20 हजार रुपये देने का दबाव बना रहा हैं। वहीं सभी वीजा निरस्त कराने की भी धमकी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को बताया गया कि कंपनी का रजिस्टेशन, वीजा, आफर लेटर सभी असली हैं लेकिन मोटी रकम मांगते हुए उन्हें नौकरी पर नहीं बुलाया जा रहा हैं। वीजा की तारीख भी निकलने वाली हैं।
एसएसपी के आदेश पर नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
--
पंकज ऐरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed