फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   32 candidates were nominated

भाजपा, सपा, बसपा सहित 32 प्रत्याशियों ने किए नामांकन  

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
32 candidates were nominated
प्रत्याशी समर्थकों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बड़े राजनीतिक दलों के अधिकतम प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। बीजेपी के मीरापुर से अवतार सिंह भड़ाना, चरथावल से विजय कश्यप, पुरकाजी से प्रमोद उंटवाल ने नामांकन किया। सपा से चरथावल से मुकेश चौधरी, बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी, खतौली से चंदन चौहान, शहर से गौरव स्वरुप, मीरापुर से लियाकत अली ने नामांकन किया। बसपा के मीरापुर से नवाजिश आलम और शहर से राकेश शर्मा ने पर्चा भरा। रालोद की मीरापुर से मिथलेश पाल, पुरकाजी और बुढ़ाना से योगराज ने पर्चा भरा। कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में नामांकन करने वालों की सुबह से ही भीड़ रही। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान बीजेपी के पुरकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रमोद उंटवाल और चरथावल से प्रत्याशी विजय कश्यप का नामांकन कराने पहुंचे। मीरापुर से भाजपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने भी नामांकन किया। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल रहे। सपा के चरथावल से मुकेश चौधरी, बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी, शहर से गौरव स्वरुप, खतौली से चंदन चौहान, मीरापुर से लियाकत अली ने भी नामांकन किया। रालोद की मीरापुर प्रत्याशी मिथलेश पाल, बुढ़ाना से योगराज सिंह नंबरदार, पुरकाजी से छोटी बेगम ने पर्चा भरा। 
विज्ञापन


बसपा के शहर से प्रत्याशी राकेश शर्मा और नवाजिश आलम ने नामांकन किया। खतौली से लोकदल प्रत्याशी आशी गौर, हिंदू महासभा के सुरेंद्र कुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की माया, भाकपा के ब्रह्मसिंह ने भी नामांकन दाखिल किए। बुढ़ाना से पूर्व सांसद कादिर राना ने निर्दलीय, निषाद पार्टी के दिनेश, निर्दलीय जगपाल, रिजवान, राशिद कस्सार ने नामांकन भरा। पुरकाजी से नेशनल लोकमत पार्टी के मितवा भंवर वाल्मीकि, बहुजन मुक्ति पार्टी के अनिल कुमार ने नामांकन किया। चरथावल से जनसत्ता पार्टी के जयपाल सिंह सैनी, सदर सीट से निर्दलीय लवली शर्मा, ललित कुमार, ऋषिराम, कर्णसिंह सैनी, सौरभ स्वरुप, संगीता ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले मिले कादिर और बालियान
मुजफ्फरनगर। नामांकन कराने पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सामने अचानक पूर्व सांसद कादिर राना आ गए। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा और गर्मजोशी से गले मिले। एक-दूसरे के धुन विरोधी दोनों को गले मिलता देख आसपास खड़े लोग अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed