फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...बेटा जब परदेश को जाए मां रोया करती है

...बेटा जब परदेश को जाए मां रोया करती है

Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
...बेटा जब परदेश को जाए मां रोया करती है
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय सांस्कृतिक संगम के तत्वावधान में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से मां की ममता को उजागर किया।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहजीलाल में काव्य गोष्ठी में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा इतना प्यार करेगा कौन जितना मां करती है, बेटा जब परदेश को जाए मां रोया करती है। डा. दिवाकर गर्ग ने कहा कतरा-कतरा जोड़े मां पत्थर रोज निचोडे़ मां, बच्चों के सपनों की खातिर अपने सपने तोड़े मां। महताब आजाद ने पढ़ा बेअसर मुझ पर हुआ है दुश्मनों का जहर तक, मुझको लंबी उम्र की मां ने दुआ दी थी कभी। शमीम किरतपुरी ने कहा आ जा कि तेरे दम से सिजा की बहार है, ऐ जाने इंतजार तेरा इंतजार है। सुरेश मयंक ने पढ़ा कड़ी धूप से हमें बचाए मां की ममता का आंचल, देश्प्रेम भी हमें सिखाए मां की ममता का आंचल। बलराज मलिक ने कहा निष्कपट, निश्चल, निरापद, निरंतर, मां की ममता होती है। कमल देवबंदी ने पढ़ा दर्द मत देना उन हस्तियों को कभी, खुदा ने मां बाप बनाया जिनको। प्रहलाद सिंह ने कहा भुलाकर नींद अपनी सुलाया हमको, गिराकर अपने आंसू हंसाया हमको। अध्यक्षता पंडित सतेंद्र शर्मा और संचालन बलराज मलिक ने किया। गोष्ठी में आदेश चौहान, अब्दुल्ला, सतीश कुमार, प्रियांशु चौहान, आशीष कुमार, रिषभ चौहान, वंश कुमार, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed