{"_id":"5cbf5f15bdec2256d212c68e","slug":"31556045589-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन बचाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंधन बचाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया
चरथावल। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में ईंधन बचाने के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया गया। पेट्रो पदार्थों के बचाव के लिए छात्राओं का सेमिनार हुआ।
मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित ऊर्जा और ईंधन बचाने के लिए एक वर्कशाप में विशेषज्ञों ने छात्राओं को माकूल जानकारी दी। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के तत्वावधान में संघ प्रतिनिधि सुशील कुमार ने पेट्रो पदार्थों के बचाव के उपाय बताए। घरेलू गैस का तभी जलाया जाए, जब पकाने का तमाम सामान तैयार हो। बर्तन का साइज चौड़े साइज का हो और मंदी आंच में खाद्य सामग्री पकानी चाहिए। प्रेशर कुकर का प्रयोग करने से ईंधन की बचत होती है। इस प्रकार के प्रयोग से 30 फीसदी तक गैस की बचत होती है। टीम के सदस्यों ने वाहनों का ईंधन बचाने के उपाय बताए। ईंधन बचाओ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रा प्रिंसी, वर्णिका, प्रीति, रीतिका, सानिया, यासूबा जैदी, रीना, रीतिका त्यागी, अंजना, रिया त्यागी, सिमरण, तनु मलिक को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्या अनिता गौतम, प्रबंधक मनीष गर्ग, सीमा गुप्ता, पिकी, रमा और शीबा आदि का सहयोग रहा।