फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रद्धालुओं ने नगर में बिनौली यात्रा निकाली

श्रद्धालुओं ने नगर में बिनौली यात्रा निकाली

Tue, 05 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने नगर में बिनौली यात्रा निकाली
श्रद्धालुओं ने नगर में बिनौली यात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। परमपूज्य माताजी सुमूषण मति के मंगल आशीर्वाद व प्रेरणा से ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी, सविता दीदी, रेखा दीदी व हीरा दीदी आर्यिका दीक्षा ग्रहण कर रही हैं। दीक्षा ग्रहण करने से पूर्व भक्त अलग-अलग नगरों में बिनौली यात्रा व गोद भराई के मांगलिक कार्यक्रमों को आयोजित कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्रह्मचारिणी साध्वी के मंगल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

सोमवार दोपहर को बड़ा बाजार के सराफान जैन मंदिर से भव्य बिनौली यात्रा का शुभारंभ किया गया। बिनौली यात्रा बड़ा बाजार व इंदिरा मूर्ति से गुजरते हुए घंटाघर स्थित अंबर पैलेस पहुंची। वहां पर एक धर्म सभा आयोजित की गई। धर्म सभा में ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी सहित अन्य ने कहा कि आज मानव अध्यात्म से हटकर संयमविहीन जीवन जी रहा है। संयम मानव जीवन का सबसे बड़ा गुण है। संयम मनुष्य को आत्म साधना के पथ के लिए प्रेरित करता है। जैन धर्म अहिंसा मय धर्म होने के साथ त्याग व तपस्या का धर्म है। वह इसी सिद्धांत पर चलकर सांसारिक मोह माया को त्याग कर चल रहा है। ज्ञानी व्यक्ति भगवान से प्रीति करते हैं, जिससें उन्हें दिव्या ज्योति की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को सदैव पापों से डरना चाहिए। सुमूषणमति माता जी शिवानी दीदी को तीन मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा में आर्मिका की दीक्षा देगी। इस आयोजन में पतेंद्र, विकास, अजय किराना, सुधीर आढ़ती, सतेंद्र, धनेंद्र सर्राफ, जयकुमार प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता, एसपी जैन, अविरल, शीलचंद, मनीषा, नीरज, वैभव सभासद, अंजली, अनीता, पिंकी, रीता, बीना, मंजू, नैना, उषा, प्रमोद, राकेश सर्राफ, सुधा, मुस्कान, राजरानी, गीता, संयम भारती, संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed