{"_id":"5c3b916fbdec22733e07ad6d","slug":"31547407727-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेताओं ने किए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार
पुरकाजी। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को सपा नेताओं ने गांव भूराहेड़ी में सपा नेता डा मनजीत सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों से सपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
सपा महासचिव राहुल वर्मा ने कहा कि सूबे की योगी सरकार लोगों में जातिवाद का जहर घोलकर एक दूसरे से लड़वा रही है। आरएसएस व बीजेपी के लोगों ने हमें हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया है। देश का युवा अखाडे़ छोड़कर नशे की लत में पड़ता जा रहा है। प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन से बीजेपी इस कदर घबरा गई है कि पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने भाषणों में गठबंधन को फोकस करके ही भाषण दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊंचा ध्वज लगाने से नाम ऊंचा नहीं होगा, नाम ऊंचा क्षेत्र में विकास कराने से होगा। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने लोगों से सपा सरकार में रही कमियों की जानकारी देने की बात कही और हुए कहा कि जो कमियां रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा। वसी अंसारी, संजीव चौधरी, डा मनजीत सिंह, अफजाल अहमद, मुकीम काजमी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रियासत अहमद व संचालन पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने किया।