{"_id":"5bedbd2dbdec2269c33c61c1","slug":"31542307117-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में आरती, अंजलि व सना ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में आरती, अंजलि व सना ने बाजी मारी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद में आरती व सना ने बाजी मारी
भोपा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन आरती, अंजलि और सना ने बाजी मारी। विद्यालय की वार्डन सीमा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में दो सत्र (पूर्व) की बालिकाओं को विद्यालय बुलाया गया। एल्यूमिनी बैठक में बालिकाओं का परिचय और उनके अनुभवों का आदान प्रदान कराने के साथ ही बाल अखबार, बाल कॉमिक्स भी निकाली गई। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कबड्डी में आरती की टीम, खोखो में अंजलि की टीम और दौड़ में सना की टीम ने बाजी मारी। दीपमाला, शाहीन, नेहा गर्ग, सुदेश व अरविंद आदि मौजूद रहे। वहीं, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कालेज में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में उत्कर्षी और इलमा विजेता रहीं। प्रधानाचार्य राजेश सिवाच, प्रियंका, पारुल और अंजू का सहयोग रहा।